फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवती से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड बल्लभगढ़ से युवती को ले गया था अपने साथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बस स्टैंड बल्लभगढ़ से युवती को ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान इरशाद निवासी पीर कॉलोनी गांव मवई के रूप में हुई है। आरोपी मदारी है तथा उसने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


सरूरपुर निवासी युवती ने पुलिस थाना शहर बल्लभगढ़ में दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह अपनी सहेली के साथ बस स्टैंड बल्लभगढ़ पर कॉलेज जाने के लिए खड़ी थी। इस दौरान वहां खड़े एक लड़के ने पता पूछने के बहाने उन्हें बातों में उलझा लिया। तभी दूसरा लड़का वहां आया और उनका हाथ देखकर भविष्य बताने की बात कहने लगा। इसके बाद हाथ में फूल, पीपल का पता और पत्थर दिया। जिसके बाद उसने कहा कि इनको पीपल के पेड़ पर चढ़ाना है और कहा कि दोनों युवतियों को उसके साथ चलना होगा। कुछ दूर चलने के बाद आरोपियों ने दोनों के फोन ले लिए व एक युवती को वापस बस स्टैंड भेज दिया। वहीं दूसरी युवती को बहलाकर अपने साथ सुनसान जगह ले गए। जहां पर उन्होंने दुष्कर्म किया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने आरोपी इरशाद को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि उन्होंने युवतियों को बातों में फंसाया और जादू टोने के ज्ञान को साबित करने के लिए सोडियम में पानी डालकर आग लगाकर युवती को विश्वास में लिया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी से दोनों युवतियों के मोबाइल बरामद किए गए हैं। पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें