फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में ओमिक्रॉन ने दी दस्तक, कनाडा से आई युवती संक्रमित, संपर्क में आई मां-मौसी समेत आठ लोगों के स्वास्थ्य विभाग ने लिए नमूने

विज्ञापन
Omicron gave a knock in the district, a girl from Canada infected
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को कनाडा से लौटी 24 वर्षीय युवती में नए वैरिएंट पुष्टि की। उसको एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं, उसके संपर्क में आई मां और मौसी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। आशंका है कि दोनों भी ओमिक्रॉन से संक्रमित हो सकती हैं। विभाग को उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट आने का इंतजार है। फिलहाल उनको होम आइसोलेशन में रखा गया है। वैरिएंट का एक मामला आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बीके अस्पताल परिसर में बनाए गए 96 बेड के अस्थायी अस्पताल को कोविड वार्ड में तब्दील कर दिया गया है। इनमें 20 वेंटिलेटर बेड तैयार कर लिए गए हैं। प्रधान सचिव डॉ. अनिल मलिक ने भी सिविल अस्पताल बीके का दौरा किया। उन्होंने अस्थाई अस्पताल की सुविधाओं की जांच की। वहीं, अस्पताल परिसर में बिना मास्क के घूमने वालों के पुलिस की मदद से चालान काटे गए।
विज्ञापन

मॉर्डना वैक्सीन की दोनों डोज लगी थी युवती
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी की रहने वाली युवती कनाडा से 13 दिसंबर को भारत आई है। वह वहां पढ़ाई करती है। मॉर्डना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुकी है। पहली डोज अप्रैल में और दूसरी 25 जून को ली थी। भारत लौटने पर 16 दिसंबर को उसका सैंपल लेकर जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए भेजा गया था। जहां रिपोर्ट में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिलने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया युवती की मां और मौसी में भी कोविड के लक्षण मिले हैं। उनमें सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं।
चार लोगों में कोरोना की पुष्टि, एक बांग्लादेशी भी शामिल
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को कोरोना के चार नए मामले आए हैं। यह सेक्टर-89, इरोज गार्डन और सेक्टर-15 से है। एक अन्य मरीज बांग्लादेश से यहां किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आया है। उसका निजी अस्पताल में इलाज जारी है। अब तक चार बांग्लादेशी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बीके अस्पताल परिसर में अस्थायी रूप से बनाए गए अस्पताल के 72 बेड ओमिक्रॉन मरीजों के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। एक प्रकार से इस अस्पताल को कोविड अस्पताल बना दिया गया है। बीके अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सविता यादव ने बताया कि इन सभी बेड पर ऑक्सीजन आपूर्ति की भी व्यवस्था है। आरक्षित बेड में से 20 पर वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें