फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों से पहले सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त करें अधिकारी : मूलचंद शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने बल्लभगढ़ लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश
विज्ञापन

बाजारों, प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। त्योहारों के मद्देनजर शहर की सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने के लिए विधायक मूलचंद शर्मा ने सोमवार को लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में शहर की जनसुविधाओं को बेहतर बनाने और लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने पर चर्चा हुई। विधायक ने अधिकारियों को त्योहारों से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।


विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों और प्रमुख मार्गों पर लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और मुख्य सड़कों पर नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही जिन क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं, उन्हें जल्द ठीक कराया जाए, ताकि लोगों को रात के समय आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन




उन्होंने अधिकारियों से शहर में व्याप्त जनसमस्याओं की जानकारी लेते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। विधायक ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शहरवासियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करें।
विज्ञापन




बैठक में एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, डीसीपी प्रतीक अग्रवाल, एसीपी रवि खुड़िया, एसीपी अशोक वर्मा, एसीपी अशोक डागर, ट्रैफिक एसएचओ, बिजली विभाग के एक्सईएन, एचएसवीपी के एसडीओ, सफाई निरीक्षक सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें