फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नर्सिंग ऑफिसर्स की हड़ताल स्थगित, मांगों पर सहमति का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में कई मांगों पर सहमति बनने के बाद एसोसिएशन ने लिया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एमओटीपी (मॉड्यूल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी) नर्सिंग कैडर लागू नहीं करने और वॉशिंग अलाउंस समेत अन्य मांगों को लेकर स्वास्थ्य संस्थानों में चल रही नर्सिंग ऑफिसर्स की दो घंटे की हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कई मांगों पर सहमति बनने के बाद नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग डॉ. सुमिता मिश्रा और डीजीएचएस डॉ. मनीष बंसल ने एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। इसमें राज्य प्रधान विनीता बांगड़, राज्य कोषाध्यक्ष सुमन कुंडू और राज्य संयुक्त सचिव संतोष शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में नर्सिंग कैडर पर एमओटीपी लागू नहीं करने पर सहमति बनी। इसके अलावा मेवात और पलवल में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर्स को भत्ता देने पर भी सहमति जताई गई। दोनों जिलों में कार्यरत ऐसे नर्सिंग ऑफिसर्स, जो अपने गृह जिले में आना चाहते हैं, उनके लिए नई भर्ती होने पर स्थानांतरण का रास्ता निकालने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के मुताबिक, पिछले वर्ष से बंद यूनिफॉर्म अलाउंस को एरियर सहित जल्द जारी करने का आश्वासन दिया गया है। वहीं 7200 रुपये नर्सिंग अलाउंस और नर्सिंग कैडर को ग्रुप-बी में शामिल करने जैसी मांगों पर विभागीय अधिकारियों के साथ अलग बैठक आयोजित करने की बात कही गई है। एसोसिएशन ने कहा कि अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है। यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो नर्सिंग ऑफिसर्स दोबारा आंदोलन का बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें