फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh Violence: बिट्टू बजरंगी के भाई की अस्पताल में मौत, कार सवार बदमाशों ने पेट्रोल डालकर लगा दी थी आग

Mon, 08 Jan 2024 09:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

बिट्टू बजरंगी के भाई महेश पांचाल (32) की अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। बीते साल 13 दिसंबर को फरीदाबाद में कुछ कार सवार बदमाशों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। 
 
विज्ञापन
बिट्टू बजरंगी के भाई की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूह दंगे के आरोपी गौरक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार पांचाल ऊर्फ बिट्टू बजरंगी के छोटे भाई महेश पांचाल (32) की अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। बीते साल 13 दिसंबर को फरीदाबाद में कुछ कार सवार बदमाशों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। पीड़ित 60 प्रतिशत तक जल चुका था, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

विज्ञापन

ये थी घटना
बिट्टू का भाई पर्वतीय कॉलोनी, संजय एनक्लेव निवासी महेश पांचाल 13 दिसंबर को बाबा मंडी के पास देर रात करीब डेढ़ बजे बैठा हुआ था। उसी समय अज्ञात युवकों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। बताया गया कि एक कार में चार-पांच युवक आए थे और महेश से आकार पूछा तुम बिट्टू बजरंगी के भाई हो। आरोप है हां कहने पर उन्होंने पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। घटना में महेश पांचाल गंभीर रूप से झुलस गया था। 

‘जिहादियों का जीजा’ बयान से पनपा था विवाद
नल्हड़ के प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक यात्रा में जाने से पहले बिट्टू बजरंगी ने सोशल मीडिया पर ‘जिहादियों का जीजा’ वीडियो डालकर विवादित बयान दिया था। वीडियो आग की तरह फैल गया। दूसरे समुदाय के कुछ नेताओं की ओर से आग में घी डालने का काम शुरू कर दिया गया। यात्रा शुरू होने के कुछ देर बाद ही श्रद्धालुओं पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया।

सोशल मीडिया पर ही गुरुग्राम निवासी गोरक्षक मोनू मानेसर ने भी यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही थी। दंगों में दो पुलिसकर्मियों सहित छह लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। महिला एसीपी के बयान पर बिट्टू बजरंगी के खिलाफ दंगों को भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया गया। कई दिनों तक जेल में रहने के बाद बिट्टू फिलहाल जमानत पर बाहर है।
विज्ञापन

सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो अपने हिसाब से निपटूंगा
भाई पर हमले के बाद बिट्टू ने कहा था पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए तो वह संगठन की मदद लेंगे और सड़क पर उतरेंगे। बिट्टू अपने विवादित बयान और नाबालिग किशोरियों के होटलों में जाने व धार्मिक नाम बदलकर युवतियों से शादी करने जैसे मुद्दों को उठाने के कारण सुर्खियों में रहते हैं। कई मामलों में बिटटू ने ओयो होटल में खुद ही दबिश देकर नाम बदलकर आए युवक-युवतियों को पुलिस के हवाले किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें