फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी आज करेगा नामांकन दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने लघु सचिवालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी और प्रत्याशियों के बीच खलबली मची हुई है। वहीं, दूसरी ओर नूंह हिंसा के आरोपी रहे बिट्टू बजरंगी ने भी ताल ठोक दी है। बिट्टू बजरंगी ने एनआईटी विधानसभा 86 से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार को सेक्टर- 12 स्थित लघु सचिवालय में अपने साथियों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचेगा। इसको लेकर लघु सचिवालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


विवादों से है पुराना नाता
बिट्टू बजरंगी ने बजरंग दल के नाम से एक धार्मिक संगठन बनाया हुआ है। बिट्टू बजरंगी का विवादों से पुराना नाता रहा है। जुलाई में ही उसके खिलाफ फरीदाबाद में तीन दिन में तीन केस दर्ज हुए थे। इसके अलावा बिट्टू बजरंगी नूंह में निकाली गई ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हिंसा भडकाने के मामले में आरोपी है। अभी हाल में मुजेसर एरिया में एक किशोरी के साथ यौन शोषण के मामले में भी दूसरे समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर हेट स्पीच दिया है। इस मामले में मुजेसर थाने में बजरंगी पर केस दर्ज किया गया। इसके बाद पर्वतीय कॉलोनी चौकी में तैनात एसआई सुरेश ने बिट्टू बजरंगी के खिलाफ बाबा मार्केट के पास सोशल मीडिया पर लाइव आकर हेट स्पीच देने के मामले में सारन थाने में मामला दर्ज कराया था। इसके अलावा बिट्टी बिजरंगी पर गोरक्षा के नाम 50 से 60 लोग खोरी जमालपुर से एक पशुपालक की 60 गाय, 16 बकरी और अन्य पशुओं को हथियारों के दम पर मारपीट कर लेकर जाने के मामले में धौज थाने में केस दर्ज है।
विज्ञापन

-
शशि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें