फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना ट्रेड लाइसेंस के कारोबार करने वालों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम हाउस टैक्स वसूली के साथ ट्रेड लाइसेंस न लेने वालों पर भी कार्रवाई करने की तैयारी में है। इसके लिए करीब पांच हजार दुकानदारों समेत अन्य को नोटिस जारी किया गया है। सभी से जल्द ट्रेड लाइसेंस लेने को कहा गया है।
विज्ञापन

नगर निगम की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इससे शहर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। यहां तक की बीच में कर्मचारियों को समय से वेतन तक नहीं मिल पाया था। इसे देेखते हुए निगम हाउस टैक्स वसूली पर जोर दे रहा है। इसके तहत बड़े बकायेदारों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऐसे लोगों की प्रॉपर्टी को सील किया जा रहा है। यदि इसके बाद भी कोई प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरता है तो नीलामी की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसी बीच नगर निगम ट्रेड लाइसेंस को लेकर भी जोर दे रहा है।
निगम के एक अधिकारी के बताया कि पिछले साल कोरोना महामारी के कारण ट्रेड लाइसेंस जारी करने का काम नहीं हो पाया था। ऐसे में काफी संख्या में लोग बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार कर रहे हैं। अब ऐसे लोगों को जोन वार नोटिस जारी की जा रही है। नगर निगम जेडटीओ हेड क्वॉर्टर विजय सिंह ने बताया कि करीब पांच हजार लोगों को नोटिस जारी किया गया है। ऐसे लोगों को ट्रेड लाइसेंस लेने को कहा गया है। इसके बाद निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी। इसमें होटल, स्पा सेंटर व दुकानें समेत अन्य संस्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें