ग्रेटर फरीदाबाद फ्लोरिडा सोसाइटी में बहुमंजिला ईमारत से महिला बच्चे को कपड़ा पकड़ाकर नीचे उतार?
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। महज चंद रुपये के कपड़ों के लिए 10वीं मंजिल से कपड़े में बांध कर बच्चे को लटकाने वाली मां के फ्लोरिडा सोसायटी के लोगों में रोष व्याप्त है। दिल दहला देने वाली वीडियो देखकर वहां रहने वाले लोग अब उसे सोसायटी से निकालने की मांग कर रहे हैं। सोसायटी के अधिकारियों ने उसे चेतावनी देते हुए नोटिस भेजा है। वहीं, जानकारी होने के बाद बीपीटीपी थाना पुलिस ने महिला को बुलाकर चेतावनी दी है। पुलिस का कहना है कि कोई मामले की शिकायत करता है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बृहस्पतिवार को सेक्टर-82 स्थित फ्लोरिडा सोसायटी में 10वीं मंजिल से एक बच्चे को कपड़े में बांध कर खींचते हुए महिला का एक वीडियो वायरल हो रहा था। दरअसल नीचे के फ्लैट में कपड़ा गिर गया था। फ्लैट बंद होने के कारण महिला ने कपड़े उठाने के लिए बेटे को साड़ी में बांध कर लटकाते हुए नीचे के फ्लैट में उतारा था। ऐसे में अगर कहीं साड़ी की गांठ खुल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। अपने बेटे को साड़ी में बांध कर उतारने वाली महिला का नाम गुंजन शर्मा है। अपनी मां के साथ सोसायटी स्थित फ्लैट में रहती है। गुंजन शर्मा के तीन बेटे हैं। दस साल की उम्र के बड़े बेटे को कपड़े में बांध कर नीचे के फ्लैट में उतारा था। सोसायटी के मेंटेनेंस अधिकारी राजीव सक्सेना ने बताया कि महिला ने जो कार्य किया है, माफी के योग्य नहीं है। उसके खिलाफ नोटिस दिया गया है। वहीं बीपीटीपी थाना प्रभारी प्रहलाद ने बताया कि महिला को थाने में बुलाकर चेतावनी दी गई है। अगर इस संबंध में कोई शिकायत मिलती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
हाईराइज इमारत में एक महिला द्वारा अपने बच्चे को पकड़े से बांधकर नीचे फ्लैट में उतारने का वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-जितेंद्र यादव, उपायुक्त