फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बल्लभगढ़ बस स्टैंड के अंदर जाना नहीं आसान

विज्ञापन
बल्लभगढ़ बस अड्डा परिसर ​स्थित दुकान के बाहर रखा सामान । संवाद
विज्ञापन
मुख्य द्वार पर रेहड़ी पटरी वालों का कब्जा, रहती है जाम जैसी स्थिति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एक तरफ सरकार की ओर से बस अड्डों को अतिक्रमण मुक्त बनाने और दुकानों के सामान बाहर रखने पर जुर्माना व लाइसेंस कैंसल करने जैसे दावे किए जा रहे हैं वहीं बल्लभगढ़ बस स्टैंड का मुख्य द्वार इन दिनों अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहा है। मुख्य गेट के आसपास रेहड़ी-पटरी वालों के कब्जे के कारण यात्रियों को बस स्टैंड में प्रवेश और निकास के दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि पीक आवर्स में यहां हर समय जाम जैसी स्थिति बनी रहती है और लोगों को संकरी जगह से होकर गुजरना पड़ता है।

बुधवार दोपहर करीब तीन बजे अमर उजाला की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मुख्य गेट के बाहर बड़ी संख्या में रेहड़ी-पटरी लगी हुई थी। वहीं अवैध पार्किंग और ऑटो चालकों के जमावड़े ने समस्या को और बढ़ा दिया। कई निजी वाहन चालक अपने वाहन मुख्य द्वार के पास खड़े कर रहे थे जबकि ऑटो चालक वहीं सवारी बैठाने और उतारने में लगे दिखे।
विज्ञापन


पूछताछ काउंटर पर लेटा मिला व्यक्ति
पड़ताल के दौरान बस स्टैंड के पूछताछ काउंटर पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। काउंटर के अंदर एक व्यक्ति लेटा हुआ दिखाई दिया।

दुकानदार ने बाहर तक निकाल रखा है सामान

बस अड्डा परिसर में यात्रियों के बैठने के लिए बने स्थान पर दुकानदार का सामान रखा मिला जबकि बसों के खड़े होने वाले स्थान पर कोल्ड ड्रिंक से लदा निजी वाहन खड़ा दिखाई दिया।
विज्ञापन

निगम के साथ मिलकर कार्रवाई करेगा विभाग

बस स्टैंड इंचार्ज मुरारी लाल ने बताया कि नगर निगम की मदद से समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाती है। कई बार रेहड़ी-पटरी वालों का सामान भी जब्त किया गया है।

बल्लभगढ़ बस अड्डा परिसर स्थित दुकान के बाहर रखा सामान । संवाद

बल्लभगढ़ बस अड्डा परिसर स्थित दुकान के बाहर रखा सामान । संवाद

बल्लभगढ़ बस अड्डा परिसर स्थित दुकान के बाहर रखा सामान । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें