फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकिता हत्याकांड: कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किए गए आरोपी, सौंपी गई आरोपपत्र की कॉपी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। निकिता तोमर हत्याकांड के तीनों आरोपियों को मंगलवार सुबह ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के निर्देश पर अभियोजन पक्ष की ओर से आरोपियों को चार्जशीट की कॉपी उपलब्ध करा दी गई। अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 16 नवंबर की तारीख निर्धारित की है।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े दस बजे एसआईटी की टीम मुख्य आरोपी तौसीफ, रेहान व अजरुद्दीन को लेकर अदालत पहुंची। यहां बार एसोसिएशन के चुनाव होने के कारण काफी भीड़ थी। सुरक्षा कारणों से तीनों आरोपियों को भारी पुलिस बल के साथ पेश किया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट मोहम्मद साकिर के सामने पेश किए गए आरोपियों को चार्जशीट की कॉपी दी गई। इस दौरान दोनों पक्षों के वकील भी मौजूद रहे।
निकिता के मामा व केस के वकील एदल सिंह रावत ने बताया कि मामले में अगली सुनवाई 16 नवंबर को होगी। इसी दिन दो साल पहले हुए अपहरण केस को दोबारा से खोलने की अनुमति की भी सुनवाई होनी है। उम्मीद है कि 16 तारीख को हत्या केस के मामले सेशन कोर्ट में भेज दिया जाएगा और अपहरण केस को दोबारा से खोलने की मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें