निदेशालय की ओर से से नए कोर्स को शुरू करने की नहीं मिली मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय महाविद्यालयों इस वर्ष स्नातक के नए कोर्स शुरू नहीं हो पाएंगे। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से नए कोर्स को शुरू करने की मंजरी नहीं मिल पाई है। पिछले वर्ष भी महाविद्यालयों से नए की डिमांड भेजी गई थी। लेकिन अब तक मंजूरी नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले राजकीय महाविद्यालय मोहना की ओर से लाइफ साइंस, सेक्टर-16 स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू कालेज की ओर से एमए संस्कृत, राजकीय कन्या महाविद्यालय नचौली की ओर से एमसीए, एमए हिंदी, हिस्ट्री व इंग्लिश की मांग की गई थी। वहीं राजकीय महाविद्यालय खेड़ी गुजरान की ओर से बैचलर्स ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन, बीए म्यूजिक और होम साइंस की मांग की गई थी। हालांकि पंडित जवाहर लाल नेहरू कालेज में एमए संस्कृत को 40 सीटों के साथ शुरू करने की अनुमति मिल गई है, जबकि अन्य किसी भी कालेज में नया स्नातक का कोर्स शुरू नहीं हुआ है।
जिला के सरकारी कालेजों में नया कोर्स शुरू नहीं होने का एक बड़ा कारण प्राध्यापकों की कमी भी है। वहीं ज्यादातर कालेजों में जरूरी सुविधाओं का अभाव है, जिसकी वजह से नए कोर्स को मंजूरी नहीं मिली है। इस वर्ष भी विद्यार्थियों को स्नातक के नए कोर्स मेें दाखिला लेने का मौका नहीं मिलेगा। महाविद्यालय की ओर से बीसीए, बीए होम साइंस और म्यूजिक कोर्स शुरू करने की डिमांड भेजी गई थी। लेकिन कोर्स शुरू नहीं हो सका है। -डाॅ. सुनील शर्मा, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, खेड़ी गुजरान