फरीदाबाद एनआईटी पांच स्थित बांके बिहारी मंदिर में नवरात्रों के अवसर पर मां शेरावाली की पूजा करत?
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। नवरात्रि के दूसरे दिन रविवार को मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। शाम को मंदिरों में माता का कीर्तन किया गया। सुबह चार बजे से ही मंदिरों के द्वार खोल दिए गए। कोविड नियमों के तहत लोगों को थर्मल जांच और सैनिटाइजेशन के बाद ही प्रवेश दिया गया।
मंदिर के पुजारियों का कहना है कि ब्रह्म का अर्थ है, तपस्या, तप का आचरण करने वाली भगवती, जिस कारण उन्हें ब्रह्मचारिणी कहा गया। श्रद्धालु भक्त व साधक अनेक प्रकार से भगवती की अनुकंपा प्राप्त करने के लिए व्रत-अनुष्ठान व साधना करते हैं। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रार्थना की और माता के जयकारे लगाए। एनआईटी तिकोना पार्क के महाकाली मंदिर, श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर, श्री जगदंबा मंदिर, एनआईटी पांच स्थित बांके बिहारी मंदिर, जवाहर कॉलोनी स्थित श्री राम मंदिर, सेक्टर 49 के शिव मंदिर व दुर्गा मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
सुरक्षा के विशेष इंतजाम
शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बैरीकेडिंग के साथ सीसीटीवी कैमरे, निजी सुरक्षा गार्ड व पुलिस की तैनाती रही, जिससे कि किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। काली मंदिर के प्रधान राकेश कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए अनेक भक्त बिना मास्क के आते हैं। ऐसे में उन्हें बिना दर्शन के वापस न लौटना पड़े। इसलिए उन्हें मंदिर संस्थान की ओर से मास्क बांटे जा रहे है। श्रद्धालुओं कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है।