4 गुणा 100 रिले रेस में लेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। 2 नवंबर से शुरू हो रहे हरियाणा ओलंपिक खेलों में शहर के नकुल धनखड़ दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे। नकुल ने जिले के लिए आयोजित किए गए ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 गुणा 100 रिले रेस में अपना स्थान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सुनिश्चित किया। बता दें कि नकुल के अलावा कई और खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया है।
नकुल ने राजीव गांधी खेल परिसर में 100 मीटर ट्रायल दौड़ में भाग लेकर 11 सेकंड 42 माइक्रोन का समय देकर अपनी हीट में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले की 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस टीम में स्थान पक्का किया था। बता दें कि 7 दिवसीय प्रतियोगिता की शुरुआत गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल खेल परिसर में 2 नवंबर से होगी।