फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोहित हत्याकांड में 9वां आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
25 अक्तूबर की रात कुल्हाड़ी से की थी हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने 26 अक्तूबर को हुई माेहित की हत्या मामले में नौवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले करण, मुकेश, कुणाल, राहुल, विशाल, सुमित, शुभम और निशांत को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान गांव भुपानी निवासी संजय (24) के रूप में हुई है। 26 अक्तूबर को मृतक मोहित की पत्नी ने भूपानी थाने में दी शिकायत में बताया कि 25/26 की रात आरोपी व उसके 10-11 अन्य साथियों ने कुल्हाड़ी, लाठी व डंडों से चोट मारकर मोहित तथा मोहित के साथी नवीन को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। क्राइम ब्रांच डीएलएफ के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि वारदात के मुख्य आरोपी करण को 26 अक्तूबर को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। सोमवार रात आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया है कि रंजिश के चलते आरोपियों ने मोहित की हत्या की। मृतक मोहित (30) गांव देहा का रहने वाला था। मोहित के खिलाफ भी थाना भूपानी में लड़ाई-झगड़े ,स्नेचिंग आदि के पांच और थाना खेड़ी पुल में हत्या, स्नेचिंग, लड़ाई झगड़ा और अवैध हथियार के चार केस दर्ज हैं। आरोपी संजय के खिलाफ पहले भी लड़ाई-झगड़े का एक केस दर्ज है। इसमें एक आरोपी एक साल की सजा काटने का बाद जमानत पर बाहर आया हुआ था। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें