फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम और मानव रचना करेंगे शहर को स्वच्छ

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अब मानव रचना संस्थान और नगर निगम मिलकर फरीदाबाद को स्वच्छ बनाएंगे। इसे लेकर निगमायुक्त यशपाल यादव ने रेडियो मानव रचना पर अपने विचार साझा किए। इसके लिए चार से आठ अक्तूबर तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि ंनगर निगम और मानव रचना मिलकर लोगों को जागरूक करेंगे और शहर को स्वच्छ और हरित बनाएंगे। इस प्रोजेक्ट में मानव रचना, नगर निगम का सीएसआर पार्टनर है। ‘स्वच्छ स्कूल-स्वच्छ घर’ के नारे को भी सफल बनाया जाएगा। डीजी डॉ. एनसी वाधवा ने बताया कि नगर निगम द्वारा वार्ड नंबर 32 मानव रचना को सौंपा गया था, लेकिन एमसीएफ के हर वार्ड को साफ बनाने और इसे सफल बनाने के लिए पूरे फरीदाबाद को जागरूक करने का निर्णय लिया। इसके तहत एक हजार प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को अलग-अलग जोन में बांटकर कार्यक्रम किए जाएंगे। इसमें हर स्कूल के दो शिक्षक और पांच छात्र हिस्सा लेंगे। चार अक्तूबर को मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14, पांच को अरावली इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-85 ग्रेटर फरीदाबाद, छह को अग्रवाल पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 बल्लभगढ़, सात को डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 49, आठ को सामुदायिक जीवन पर वर्कशॉप और सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें