फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 79 केंद्रों पर 11 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड: आसान प्रश्नपत्र से खिले विद्यार्थियों के चेहरे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान जिले के करीब 79 परीक्षा केंद्रों पर करीब 11 हजार 400 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। एनआईटी-5 स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से परीक्षा देकर निकल रहे परीक्षार्थियों के चेहरे खिलखिलाते हुए दिखाई दिए। परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते हुए परीक्षार्थी आपस में परीक्षा को लेकर चर्चा करते दिखे। परीक्षार्थियों के अनुसार अंग्रेजी व्याकरण के प्रश्न काफी विस्तृत थे लेकिन बहुविकल्पीय प्रश्न काफी आसान थे। प्रश्नपत्र में अंग्रेजी व्याकरण में आए विस्तृत प्रश्नों को हल करने में काफी समय लगा। परीक्षा दोपहर साढे बारह बजे से शुरू होकर साढे तीन बजे तक चली। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों के अभिभावक परीक्षा समाप्त होने का इंतजार करते दिखे। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के लिए दो पुलिस जवान भी तैनात रहे।
विज्ञापन


रसायन विज्ञान का प्रश्नपत्र रहा कठिन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की रसायन विज्ञान की परीक्षा भी बृहस्पतिवार को संपन्न हुई। एनआईटी-एक स्थित केएल मेहता दयानंद पब्लिक स्कूल से बाहर निकलते परीक्षार्थियों के चेहरे मुरझाए नजर आए। परीक्षार्थियों के अनुसार प्रश्नपत्र थोड़ा कठिन था। प्रश्नपत्र में आए प्रश्न काफी विस्तृत थे। वहीं, बहुविकल्पीय प्रश्न पेचीदा थे। ऐसे में प्रश्नपत्र को हल करने में थोड़ी परेशानी हुई, जिस कारण कई परीक्षार्थी प्रश्नपत्र में आए सभी प्रश्नों को हल नहीं कर सके।
विज्ञापन



परीक्षार्थियों से बातचीत

अंग्रेजी की परीक्षा के लिए कई दिनों से तैयारी कर रहा था लेकिन जब प्रश्नपत्र देखा तो वह आसान लगा। जिस कारण उस हल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। - अंकुश


अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में आए प्रश्न काफी विस्तृत थे, जिन्हें हल करने में काफी समय लगा लेकिन आसानी से हल कर लिए। - अंजना


परीक्षा में अंग्रेजी व्याकरण में आए प्रश्न विस्तृत थे, जिन्हें हल करने में काफी समय लगा। - संध्या

अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में आए बहुविकल्पीय प्रश्नों ने थोड़ा परेशान किया लेकिन आसानी से हल कर लिए। - प्रियांशु
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें