फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर गुणवत्ता पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्वास्थ्य सेवाओं की जांच व बेहतरी के लिए जल्द ही निदेशालय स्तर से गुणवत्ता जांच की जाएगी। बुधवार को जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई स्तर पर गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्रों का भी दौरा किया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप सिंह पूनिया के साथ बीके सिविल अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की जांच के लिए फर्स्ट रेफरल यूनिट-2 से भी कुछ दंत चिकित्सक व अन्य डॉक्टर पहुंचे। वहीं मुजेसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर सीएमओ ने औचक निरीक्षण कर मरीजों से भी बातचीत की। उनके साथ वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. विनय गुप्ता और डॉ. सतीश वर्मा भी मौजूद रहे।
6 नवंबर को निदेशालय स्तर से स्वास्थ्य सेवाओं की जांच के लिए टीम जिले के दौरे पर होगी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बने कुल 34 स्वास्थ्य केंद्र टीम के फोकस पर होंगे। इस दौरान खामियों के आधार पर न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा बल्कि बजट आवंटन भी इसी पर निर्भर होगा।
विज्ञापन

वर्जन-
प्रतिदिन दो से तीन स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा। खामियां सामने आने पर काम किया जाएगा। स्वास्थ्य संबंधी राष्ट्रीय कार्यक्रम में आ रही परेशानियों को भी दूर किया जा रहा है। कोरोना के कारण रुके हुए कार्यक्रम प्रभावी तरीके से फिर से लागू किए जा रहे हैं। - डॉ. रणदीप पूनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें