संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-48 के चौक पर बनी दो दुकानों को बदमाशों ने डंपर से टक्कर मार कर तोड़ दिया। इसी वजह से दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। थाना सूरजकुंड पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव बड़खल निवासी सरफुद्दीप ने बताया कि उनकी सेक्टर-48 में दो दुकान हैं। दोनों को किराये पर दे रखा है। उन्हीं दुकानों को लेकर उनका ग्रामीण हुकुमदरान से विवाद चल रहा है। जिसका कोर्ट में केस चल रहा है। शुक्रवार दोपहर को हुकुमदरान ने अपने बेटे जाविद, रसीद, साहिल के साथ मिलकर दोनों दुकानों को डंपर से टक्कर मारकर तोड़ दिया। उन दुकानों में करीब पांच लाख रुपये का सामान भर हुआ था।