फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कैमरा चलाना ही काफी नहीं, प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए रचनात्मक सोच जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने सीखी लाइटिंग, फ्रेमिंग और कैमरा सेटिंग की तकनीक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अच्छी तस्वीर सिर्फ कैमरे से नहीं, बल्कि सही रोशनी, फ्रेमिंग और रचनात्मक सोच से बनती है। इसी समझ को विकसित करने के लिए जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग ने मीडिया विद्यार्थियों के लिए विशेष फोटोग्राफी कार्यशाला आयोजित की।
विज्ञापन


वीकली स्किल बूस्ट श्रृंखला के तहत आयोजित कार्यशाला का विषय फंडामेंटल्स ऑफ प्रोफेशनल फोटोग्राफी रहा। मुख्य वक्ता वीरेंद्र अधिकारी और अतुल ने विद्यार्थियों को फोटोग्राफी की तकनीकी और रचनात्मक बारीकियों की जानकारी दी। कार्यशाला में कैनन कंपनी के विशेषज्ञों ने हार्ड लाइट और सॉफ्ट लाइट के अंतर को समझाया। विद्यार्थियों को बताया गया कि रोशनी का प्रकार तस्वीर के मूड और प्रभाव को बदल सकता है। इसके अलावा रूल ऑफ थर्ड, कम्पोजीशन और कैमरा एंगल के जरिए बेहतर फ्रेम तैयार करने की तकनीक भी सिखाई गई। विद्यार्थियों ने कैमरे की सेटिंग में बदलाव कर व्यावहारिक अभ्यास किया। आईएसओ और शटर स्पीड को अलग-अलग परिस्थितियों के अनुसार एडजस्ट कर तस्वीरें लेने का अभ्यास कराया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. पवन सिंह ने कहा कि प्रोफेशनल फोटोग्राफर बनने के लिए कैमरा चलाना ही पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें