फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नए राजस्व पोर्टल की खामियां परख रहे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवारियों और कानूनगो को हो रही समस्याओं की जानकारी जुटाई जा रही
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। नए राजस्व पोर्टल और डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) में आ रही तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों ने जिले में जमीनी स्तर पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने पोर्टल को चलाकर इसमें आ रही तकनीकी दिक्कतों का आकलन करना शुरू कर दिए है। साथ ही पटवारियों और कानूनगो को कामकाज के दौरान आ रही व्यावहारिक समस्याओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है। गौरतलब है कि डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत खेतों और फसलों की जानकारी दर्ज करने में आ रही परेशानियों को लेकर कर्मचारी विरोध जता रहे थे। विरोध के चलते जिले में जमाबंदी, फर्द, इंतकाल, भूमि पैमाइश और निशानदेही समेत कई राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आय और जाति प्रमाणपत्र से जुड़े कामों पर भी इसका असर पड़ रहा है, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


पटवारी-कानूनगो एसोसिएशन ने फिलहाल रविवार तक धरना स्थगित रखने का निर्णय लिया है। हालांकि आंदोलन समाप्त नहीं किया गया है। अधिकारियों की जांच रिपोर्ट आने के बाद रविवार को एसोसिएशन की बैठक में धरने और आगे की आंदोलन रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें