फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: केंद्रीय राज्यमंत्री ने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ का पाठ पढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक का किया गया आयोजन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित भाजपा जिला कार्यालय में बृहस्पतिवार को संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ सबसे मजबूत का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि देश मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत श्रेष्ठ भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है और 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाना है, इसलिए लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर मेरा बूथ सबसे मजबूत मूल मंत्र को आधार बनाकर कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।
भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ में जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा, नरेंद्र गुप्ता, नगर निगम की निवर्तमान महापौर सुमन बाला और जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन विनोद चौधरी ने इस दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और संगठन के विषयों पर चर्चा की। राजकुमार वोहरा ने कहा कि कार्यकर्ता सेवादार की तरह केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और लाभार्थियों से जनसंपर्क कर उनकी समस्याओं का निदान करें और उनके मन की बात जानें। हर बूथ पर बूथ और पन्ना प्रमुख तक के भाजपा कार्यकर्ताओं को नमो एप व सरल एप से जोड़ें और पन्ना प्रमुख के माध्यम से बूथ के कार्यकर्ताओं व जनता को नमो एप से जोड़ने का कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि बूथ संगठन की प्राथमिक इकाई है और अगर बूथ मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हर बूथ पर कम से कम 5 दीवारों पर शक्ति केंद्र प्रमुख और बूथ प्रमुख के माध्यम से दीवार लेखन का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया पर तो पूरे जोरशोर से काम चल रहा है और डिजिटल के साथ दीवार लेखन के कार्य को भी पूरी गति से आगे बढ़ाकर 30 जनवरी तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इस अवसर पर वजीर सिंह डागर, सुरेन्द्र जांगड़ा, जिला उपाध्यक्ष मान सिंह, लखमी भारद्वाज, जिला सचिव हरेंद्र भड़ाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें