फरीदाबाद। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास बड़े वाहनों के रिपेयरिंग सेंटर पर एक ट्राले की टंकी फटने से मैकेनिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मूलरूप से दिल्ली के लालकुआं निवासी राम सिंह( 45) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक मृतक राम सिंह एसजीएम नगर निवासी संसार सिंह के सेंटर पर भारी वाहनों के रिपेयरिंग सेंटर पर काम करता था। संसार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार दोपहर में सेंटर पर एक चालक ट्राला लेकर पहुंचा। उसने राम सिंह से कुछ गड़बड़ी होने की शिकायत की और कहा कि इसके डीजल टंकी को साफ कर दो। इस पर राम सिंह कहा कि अभी चलने के कारण टैंक में गैस बन गया होगा। ऐसे में खोलने पर फट सकता है। यह कहते हुए राम सिंह ने उसे कुछ देर रूकने को कहा। आरोप है कि चालक ने राम सिंह पर जल्दी टैंक साफ करने का दबाव बनाने लगा। ऐसे में राम सिंह ने जैसे ही टैंक को खोला, वह फट गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बीके अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।