फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कागजात से जमानत दिलाने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। क्राइम बदरपुर बॉर्डर टीम ने तीन ऐसे व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी जमानती बनकर आरोपियों को जमानत दिलाते थे। आरोपी इसके लिए फर्जी कागजात तैयार करते थे। पुलिस को कई फर्जी कागजात भी बरामद हुए हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच प्रभारी सेठी मलिक ने बताया कि आरोपियों की पहचान गांव मादलपुर निवासी जमशेद, डबुआ कॉलोनी निवासी संजय नागर व संजय कॉलोनी निवासी मनीष के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच बदरपुर टीम को सूचना मिली थी कि तीन लोग रुपये लेकर फर्जी जमानती बनकर अदालत में लोगों की जमानत कराते हैं। तीनों अभी अदालत परिसर के बाहर पार्किंग में खड़े हुए हैं।
हेड कांस्टेबल रविंद्र को नकली ग्राहक बनाकर पांच हजार रुपये दिए गए। रविंद्र ने पार्किंग में खड़े तीन युवकों से संपर्क किया। वे उसके लिए फर्जी जमानती बनने को तैयार हो गए। उन्होंने पांच हजार रुपये भी ले लिए और आपस में बांट लिए। इसके बाद हेड कांस्टेबल ने थोड़ी दूरी पर इंतजार कर रही टीम को इशारा किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पांच हजार रुपये बरामद कर लिया। क्राइम ब्रांच प्रभारी के अनुसार आरोपियों के पास से फर्जी आधार कार्ड व जमीन के कागज आदि मिले हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

50 लोगों को फर्जी तरीके से दिला चुके हैं जमानत
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बीते दो-तीन सालों से जिला अदालत में फर्जी कागजात के सहारे छोटे-बड़े आरोपियों को जमानत दिलाने का काम कर रहा है। अभी तक करीब 50 आरोपियों को फर्जी तरीके से जमानत दिलाई है। यह कार्य एक वकील के कहने पर करते थे। वकील ही उनका सरगना है। वहीं, फर्जी जमानती बनाकर अदालत में पेश करता था। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार आरोपी संजय वाहनों का फर्जी चालक बनता था। हादसे संबंधित मुकदमों में फर्जी चालक बनकर आरोपियों को जमानत दिलाता था। वकील ही इनके फर्जी पहचान पत्र व जमीन की फर्जी फर्द बनाकर देता था। आरोपी मिलकर हादसों के मुकदमों में फर्जी तरीके से क्लेम भी ले लेते थे। पुलिस ने सभी को पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड पर लिया है। इस दौरान आरोपी वकील की भी जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें