पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शातिर चोर है। वह गाड़ियों का मैकेनिक है। आरोपी ने आदर्श नगर, छांयसा, एनआईटी और सेक्टर 31 इलाके में चोरी की चार वारदातों को अंजाम दिया था। इसमें गाड़ी के तीन साइलेंसर और एक बाइक चोरी की थी।
आरोपी चोरी की बाइक पर पहले गाड़ियों की रेकी करता था। मौका मिलते ही गाड़ी का साइलेंसर चोरी कर दुकान पर ले आता था। आरोपी इन्हें आसानी से 10 से 12 हजार रुपये में बेच देता था। आरोपी ने बताया कि करीब 20 दिन पहले मथुरा से कट्टा खरीद कर लाया था। आरोपी से बाइक व साइलेंसर बरामद करने के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।