फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। वट सावित्री व्रत के पावन अवसर पर सोमवार को स्मार्ट सिटी के विभिन्न मंदिरों और वट वृक्ष स्थलों पर सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा की। इस दौरान महिलाओं ने अपने सुहाग की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। राजीव कॉलोनी के हार्डवेयर चौक पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने पूजा में भाग लिया और अपने पति की लंबी उम्र के लिए भगवान वासुदेव से प्रार्थना की।
आचार्य सर्वेश पांडे ने बताया कि आज के दिन जो माताएं व्रत रखती हैं, पूजन करती हैं उनसे भगवान प्रसन्न होते हैं । प्राचीन शिव मंदिर में वट का यह 45 वर्ष पुराना है। पूजा करने के बाद महिलाओं ने मंदिर के अंदर जाकर मां भगवती की पूजा की और भगवान शिव का भी जलाभिषेक किया। जिले के सेक्टर-18, 19, 20, 62, 65, संजय कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, एनआईटी आदि के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा की, धागा बांधा और व्रत कथा सुनी। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन देवी सावित्री ने यमराज को अपने पति सत्यवान के प्राण लौटाने पर विवश किया था। इसलिए सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए वट वृक्ष के नीच पूजा करती हैं और अखंड सौभाग्य का वरदान मांगती हैं। पूजा के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को व्रत की बधाइयां दीं और प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष आयोजन और कथा प्रवचन भी हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें