फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विवाहिता को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। उटावड़ थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। विवाहिता की शिकायत पर उटावड़ थाना पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी टेक सिंह डागर ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका पति ड्राइवर का काम करता है। जोकि अक्सर घर से बाहर रहता है। आरोप है कि जब वह घर में अकेली थी तो दो युवक आए। युवकों ने अपने आपको पति का रिश्तेदार बताया। जिस पर विवाहिता ने उनको बैठा लिया। युवकों ने विवाहिता को चाय बनाने को कहा। इसके बाद आरोपी खुद ही बाहर से कोल्ड ड्रिंक्स लेकर आए। आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता को पिला दिया, जिससे वह अचेत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार किया और वीडियो बना लिया। जब विवाहिता को होश आया तो वह अपनी हालत देखकर घबरा गई। आरोपियों ने उसको अश्लील वीडियो दिखाया और कहा कि वे बदनाम कर देंगे। बदनामी के डर से विवाहिता घबरा गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी बिलाल एवं शाकिर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी गांव धीमरी जिला भरतपुर के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें