फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच महीने में बनकर तैयार होगी लाइब्रेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में निर्माणाधीन अटल लाइब्रेरी का रुका काम एक बार फिर तेजी से शुरू हो गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) का दावा है कि लाइब्रेरी का निर्माण कार्य पांच महीने में पूरा कर लिया जाएगा और इसे लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर-12 टाउन पार्क में अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति में अटल लाइब्रेरी बनाई जा रही है। इसका शिलान्यास दिसंबर 2018 में हुआ था। साल 2019 में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। लॉकडाउन लगने के बाद कार्य रुक गया था। ऐसे में सरकार की ओर से छूट मिलने के बाद जून में निर्माण कार्य फिर से शुरू हुआ था, लेकिन फंड की कमी की वजह से काम रुक गया था।
अब उच्च अधिकारियों की तरफ से फंड जारी किया गया है। इसके बाद लाइब्रेरी के काम ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। इसके निर्माण पर करीब एक करोड़ 58 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। इसमें अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित होगी। इसके साथ ही ई-लाईब्रेरी भी इसमें बनाई जाएगी।
विज्ञापन

उच्च अधिकारियों की ओर से फंड मिलने के बाद लाइब्रेरी का काम एक बार फिर शुरू कर दिया गया है। इसे पांच से छह माह में पूरा करने का विभाग ने लक्ष्य रखा है। - राजीव शर्मा, कार्यकारी अभियंता, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें