फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लेक्चरर्स को सौंपी गई बूथ स्तर अधिकारी की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से स्कूल शिक्षा सेवा के अंतर्गत आने वाले राजपत्रित अधिकारियों (लेक्चरर्स) को बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) के रूप में नियुक्त करने का आदेश जारी किया गया है। यह फैसला भारत निर्वाचन आयोग के जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर लिया है।



निर्वाचन आयोग ने 5 जून को प्रत्येक मतदान क्षेत्र में बीएलओ की नियुक्ति के लिए यह अनिवार्य किया है। आयोग ने राज्य या स्थानीय सरकार के ऐसे नियमित कर्मचारी जो उसी क्षेत्र में मतदाता के रूप में दर्ज हों, उन्हें प्राथमिकता देने की बात कही है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी शैक्षणिक संस्थानों और संबद्ध विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार, अब लेक्चरर्स को भी मतदाता सूची अद्यतन, सर्वेक्षण, पहचान-पत्र वितरण जैसी निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों में भाग लेना होगा।
विज्ञापन


8 जुलाई को अतिथि अध्यापक संघ के जिला प्रधान रघु वत्स ने जिले के कई स्कूलों में नियमित शिक्षकों की उपलब्धता के बावजूद गेस्ट टीचरों को बीएलओ की जिम्मेदारी देने का विरोध जताया था ।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने बताया कि यह कदम आगामी चुनावों को पारदर्शिता और कुशलता के साथ संचालित करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें