फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अग्रवाल कॉलेज में बीएससी लाइफ साइंस पाठ्यक्रम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज में बीएससी लाइफ साइंस पाठ्यक्रम की शुरुआत की गई है। यह पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के तहत चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम के रूप में संचालित किया जाएगा, जिसमें कुल 80 सीटें निर्धारित की गई हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि यह पाठ्यक्रम विशेष रूप से विद्यार्थियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें दाखिला लेने वाले मेधावी विद्यार्थियों को अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा की ओर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके तहत 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों से केवल 5 हजार रुपये वार्षिक शुल्क लिया जाएगा। वहीं, 75 से 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को 20 प्रतिशत, 70 से 75 प्रतिशत पर 15 प्रतिशत और 60 से 70 प्रतिशत अंकों पर 10 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें