फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निरीक्षण में 133 घरों में मिला लार्वा पॉजिटिव, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए 496164 घरों का किया गया निरीक्षण
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल। जिला स्वास्थ्य विभाग और मलेरिया विभाग की ओर से जनवरी 2025 से 15 जुलाई 2025 तक मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान जिलेभर में कुल 496164 घरों का निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों ने घर-घर जाकर मच्छरजनित बीमारियों के लक्षणों की जांच की और संभावित मरीजों की पहचान का प्रयास किया। साथ ही घरों में रखे सामानों जैसे कूलर, बर्तन, दुकानों में पुराने सामान को चेक किया। निरीक्षण के दौरान 133 घरों में लार्वा पॉजिटिव पाया गया, इन सभी घरों में 15 दिन से अधिक समय तक गंदा पानी जमा था। इन सभी घरों को नोटिस जारी किए गए हैं और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे घरों में मच्छरों के पनपने और गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा अधिक होता है।
विज्ञापन




जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नवीन गर्ग ने बताया कि जनवरी से 15 जुलाई तक विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर निरीक्षण किया है। जहां भी लार्वा मिला, वहां नोटिस देकर सख्ती बरती गई है। मलेरिया के चार केस सामने आए हैं, जिनमें से तीन जिले के स्थानीय निवासी हैं, जबकि एक मामला बाहरी क्षेत्र का है। डेंगू का कोई केस नहीं है और चिकनगुनिया का एक मामला मिला है। जिले की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। हर रविवार ड्राई डे के रूप में मनाया जाए। इस दिन लोग अपने घरों, कूलर, गमलों, टंकियों व अन्य स्थानों की सफाई करें और पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन




वर्जन



जिले भर में विभाग की ओर से मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए लगातार सघन निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही लार्वा पॉजिटिव सभी को नोटिस दिया जा रहा है। हर व्यक्ति जिम्मेदारी समझे और हर रविवार ड्राई डे मनाकर जमा हुए पानी की सफाई सुनिश्चित करें। – डॉ. नवीन गर्ग, जिला मलेरिया अधिकारी, पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें