फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक क्लिक पर उपलब्ध हो सकेगी जमीन की जानकारी, किसान बनवाएं फार्मर आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
एग्री स्टैक से जुड़ेगा किसानों का भूमि रिकॉर्ड, 24 दिसंबर तक जिला स्तर पर विशेष कैंप लगेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एग्री स्टैक के माध्यम से किसानों की भूमि से संबंधित समस्त जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध हो सकेगी। इसके लिए किसानों को रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि एग्री स्टैक पोर्टल पर किसानों की फार्मर आईडी बनाने हेतु जिला स्तर पर विशेष कैंपों का आयोजन किया जाएगा। ये कैंप आगामी 24 दिसंबर तक जिले के विभिन्न स्थानों पर लगाए जाएंगे।

22 दिसंबर को फरीदाबाद के मौजाबाद, बुढ़ैना, बल्लभगढ़ के प्रह्लादपुर माजरा डीग, बहबलपुर, तिगांव के फज्जूपुर माजरा नीमका, शिकारगाह, दयालपुर के बुखारपुर, फज्जूपुर खाद, मोहना के साहुपुरा, नेहरावाली, गौछी के कबूलपुर बंगार, गौछी में कैंप आयोजित होंगी। वहीं इसके साथ धौज के अल्वापुर, कुरैशीपुर तथा बड़खल के खेड़ी गुजरान, नंगला गुजरान में कैंप आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


23 दिसंबर को फरीदाबाद के पलवली, बदरपुर सैद, बल्लभगढ़ के प्याला, सुनपेड़, तिगांव के चिरसी, कावरा, दयालपुर के फफूंदा, इमामुद्दीनपुर, मोहना के भीकुका, मोहम्मदपुर, गौछी के जकोपुर, गौछी, धौज के आलमपुर, मांगर तथा बड़खल के पाखल, गाजीपुर में कैंप लगाए जाएंगे।

24 दिसंबर 2025 को फरीदाबाद के भूपानी, बड़ौली, बल्लभगढ़ के शाहपुर कला, जाजरू, तिगांव के कबूलपुर खादर पट्टी परवरिस, ताजपुर दयालपुर के मछगर, मंझावली, मोहना के धुलेपुर, जवां, गौछी के फिरोजपुर कला, सरूरपुर, धौज के खोरी जमालपुर, जीएम बाद तथा बड़खल के भाकरी, बजरई में फार्मर आईडी निर्माण हेतु कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


उपायुक्त ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में अपने नजदीकी कैंप में पहुंचकर पंजीकरण कराएं, ताकि सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सरलता से प्राप्त किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें