फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश के बाद केनवुड टावर्स की बाउंड्री वॉल गिरी, बेसमेंट में छह फीट पानी भरा

विज्ञापन
फरीदाबाद में बारिश के बाद केनवुड टावर्स की बाउंड्री वॉल गिरी, बेसमेंट में छह फीट पानी भरा गाड़ि
विज्ञापन
करीब 20 गाड़ियां पानी में डूबीं, 15 गाड़ियों पर गिरा मलबा
विज्ञापन


फरीदाबाद। शुक्रवार को लगातार हुई बारिश के बाद केनवुड टावर्स सोसाइटी में टावर सी के पास बनी बाउंड्री वॉल अचानक गिर गई। दीवार गिरने के दौरान उसके पास खड़ी करीब 15 गाड़ियों पर मलबा जा गिरा। इससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। दीवार की चौड़ाई करीब 25 फीट और लंबाई करीब 12 फीट थी।

वहीं दूसरी ओर दीवार गिरने से दूसरी तरफ खाली प्लॉट में जमा बारिश का पानी तेजी से सोसाइटी के टावर सी के बेसमेंट में भर गया। देखते ही देखते बेसमेंट में करीब छह फीट तक पानी भर गया, जिससे वहां खड़ी करीब 20 गाड़ियां प्रभावित हुईं। पानी अधिक होने के कारण लोग अपनी गाड़ियां भी नहीं निकाल सके।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए प्रधान शिव गुप्ता व उप प्रधान प्रीति ने बताया कि बाउंड्री वॉल के दूसरी तरफ खाली प्लॉट था, जहां कूड़ा भी पड़ा हुआ था। यह दीवार करीब 20 वर्ष पुरानी थी, जिससे मरम्मत लंबे समय से नहीं हुई थी। इसमें मुख्य रूप से पत्थर का प्रयोग किया गया था। लगातार बारिश के बाद खाली प्लॉट में पानी जमा हो गया था। शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे अचानक दीवार गिर गई और पूरा पानी बेसमेंट की ओर आ गया।

बिजली व्यवस्था भी हुई प्रभावित

कोषाध्यक्ष रमन, निवासी अनूदीप सिंह और रंजन ने बताया कि बेसमेंट में पानी भरने के साथ ही सोसाइटी की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हो गई। लोगों के मुताबिक, बेसमेंट में बिजली का बैकअप सिस्टम होने के कारण शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे से बिजली व्यवस्था बंद है। बिजली नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।

लोगों को 11वीं मंजिल तक सीढ़ियों से आना-जाना पड़ रहा

बिजली नहीं होने के कारण बच्चों और बुजुर्गों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई लोगों को 11वीं मंजिल तक सीढ़ियों से आना-जाना पड़ रहा है। कुछ लोग बिजली की समस्या के चलते अपने रिश्तेदारों के घर चले गए हैं। वहीं, मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए लोग दूसरे टावरों में जाकर लोगों के घरों में फोन चार्ज कर रहे हैं।
विज्ञापन


मोटर लगाकर पानी निकालने का काम जारी

सोसाइटी की रखरखाव टीम फिलहाल मोटर लगाकर बेसमेंट में भरे पानी को बाहर निकालने में जुटी हुई है। बाउंड्री वॉल गिरने के बाद स्थिति और गंभीर हो गई। एक तरफ बेसमेंट में पानी भरने से वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, वहीं दूसरी ओर बिजली की समस्या से लोग परेशान हैं। सोसाइटी में तीन टावर हैं। इनमें टावर सी के पास दीवार गिरने से सबसे अधिक असर पड़ा है, जबकि अन्य टावरों में अपेक्षाकृत कम नुकसान हुआ है। फिलहाल लोग बेसमेंट से पानी निकलने और बिजली व्यवस्था बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं।

फरीदाबाद में बारिश के बाद केनवुड टावर्स की बाउंड्री वॉल गिरी, बेसमेंट में छह फीट पानी भरा गाड़ि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें