फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बूस्टिंग स्टेशन में गंदगी मिलने पर जेई सस्पेंड, एसडीओ को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
औचक निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त ने की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त ने गांव बुढ़ेना स्थित बूस्टिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ ओल्ड जोन के जॉइंट कमिश्नर राजेश कुमार भी मौजूद रहे। लापरवाही मिलने पर आयुक्त ने जेई को सस्पेंड करने व एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा को बूस्टिंग स्टेशन परिसर में गंदगी के ढेर और मेन ढक्कन भी खुले होने के साथ साथ अन्य लापरवाही दिखी। इस पर उन्होंने संबंधित जेई को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश दिए। साथ ही संबंधित एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा सहित अन्य अधिकारीगण लगातार हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए मैदान में है । लगातार शहर के कोने-कोने तक पहुंचने का कार्य कर रहे हैं ताकि स्वच्छता अभियान सफल होने के साथ-साथ फरीदाबाद स्वच्छता में नंबर वन बन सके।
विज्ञापन



निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बाइपास रोड और मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे के साथ स्थित कूड़ा क्लेशन प्वाइंट का भी निरीक्षण किया।
इस मौके पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की प्रशासक अनुपमा अंजली सहित इंजीनियरिंग विंग और सफाई विंग के अधिकारी मौजूद रहे।
निगम आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि सफाई व्यवस्था और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

इस मौके पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की प्रशासक अनुपमा अंजलि ने भी सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह सभी सेक्टर एरिया में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें। इससे हरियाणा सरकार का स्वच्छता अभियान सफल हो सके और फरीदाबाद को सबसे सुंदर शहर बनाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें