फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता 12 अगस्त को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) और एथलेटिक्स हरियाणा के दिशा-निर्देशों के तहत 12 अगस्त को मिंडकौला स्थित आरजेएल पब्लिक स्कूल, मंडनाका में पांचवां नेशनल जैवलिन डे मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें जिलेभर के उभरते खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग के अलावा अंडर-20, अंडर-18, अंडर-16 और अंडर-14 आयु वर्ग के लड़के-लड़कियां हिस्सा ले सकेंगे। खिलाड़ियों को 12 अगस्त को सुबह 10:30 बजे मूल दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा। प्रतियोगिता सुबह 11 बजे शुरू होगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की प्रति जमा करवानी होगी। जूनियर वर्ग में आयु की गणना निर्धारित जन्म तिथियों के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन


आरजेएल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन धर्मेंद्र महाबली ने बताया कि टोक्यो ओलंपिक में 7 अगस्त 2021 को नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। उनकी उपलब्धि के सम्मान और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से नेशनल जैवलिन डे मनाया जाता है।

आयु सीमा (जूनियर खिलाड़ियों के लिए):
- अंडर-20: जन्म 08.08.2006 से 07.08.2008 के बीच
- अंडर-18: जन्म 08.08.2008 से 07.08.2010 के बीच
- अंडर-16: जन्म 08.08.2010 से 07.08.2012 के बीच
- अंडर-14: जन्म 08.08.2012 से 07.08.2014 के बीच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें