फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तारी न होने पर लगाया जाम

विज्ञापन
बल्लभगढ़ लड़की अपहरण मामले में पुलिस कारवाई से नाराज परिजन तिगांव रोड पर प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सेक्टर-3 इलाके में युवती से मारपीट और छेड़छाड़ मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बुधवार को नाराज लोगों ने दोपहर करीब 12 बजे तिगांव रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कुछ समय के लिए दुकानें बंद करा दी।
विज्ञापन

तिगांव रोड पर जाम की सूचना मिलते ही एसीपी मौजीराम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। लोगों ने बताया कि रविवार शाम को इलाके के ही डॉ. गौरव ने युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका अपहरण कर लिया था। युवती का आरोप है कि आरोपी के साथ अन्य पांच लोग भी मौजूद थे। देर रात सेक्टर-11 इलाके में आरोपी युवती को फेंककर फरार हो गए। इस पर पुलिस ने मारपीट और छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया था। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि पुलिस ने पांच अन्य आरोपियों को केस में शामिल नहीं किया। इसके अलावा यौन उत्पीड़न और अपहरण की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। आरोपी पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिसे लेकर लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर तिगांव रोड जाम कर दिया। एसीपी मौजीराम ने बताया कि लोगों की मांगें मान ली गई हैं। पुलिस जल्द ही अन्य आरोपियों के नाम रिपोर्ट में शामिल करेगी। साथ ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, आरोपी के परिजनों पर भी मारपीट का आरोप लगा है। उस पर जांच चल रही है। जांच में जो भी बात सामने आएंगी, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें