फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिनभर छाए रहे बादल, नहीं हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। शनिवार को शहर में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन लोगों को बारिश की राहत नहीं मिली। सुबह से ही आसमान में घने बादल मंडराते रहे और हल्की हवाएं चलीं, जिससे कुछ देर तक मौसम सुहावना महसूस हुआ। हालांकि, दोपहर के बाद उमस ने फिर से परेशान करना शुरू कर दिया।

शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्र्रता का स्तर भी सामान्य से ज्यादा रहा, जिससे गर्मी और ज्यादा चुभन भरी महसूस हुई। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, वहीं बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही दिन में उमस बनी रहने और गर्म हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में ही प्री-मानसून की बारिश की उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें