फरीदाबाद। गांव अजरौंदा के सड़कें पर काफी समय से गंदगी पसरी हुई है। साथ ही रोड़ किनारे लगे बिजली खंभे भी टूट कर झुक चुके है। गांव की बदहाल हालत से अब ग्रामीण भी काफी परेशान हो चुके है। उनका गांव में रहना भी मुश्किल हो गया है। लेकिन निगम के अधिकारियों का ग्रामीणों की शिकायत पर कोई ध्यान नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों को गांव में रहना भी मुश्किल हो गया है। उनका कहना हैं कि गांव के हर जगह सड़कों से बिजली की स्थिति खस्ताहाल हो चुके है।
गांव के रहने वाले मोहन कुमार ने बताया कि बारिश के बगैर ही सड़कों पर कीचड़ दिखाई देने लगती है। गांव के मुख्य सड़क पर हर समय गंदगी फैली रहती है। हल्की बूंदाबांदी में गांव के गालियों और सड़कों में जलभराव हो जाता है। जो कि कई दिनों तक बना होता है। ग्रामीण मजबूर तालाब बनीं सड़के से निकलने को मजबूर हो जाते है। वहीं, अब गांव में हालत हैं कि हर तरफ गंदगी फैली रहती है। जिससे गांव में संक्रामक रोगों का फैलने का डर बना हुआ है। जबकि गांव मंडी के निकट बिजली पोल टूट गिरने की कगार पर आ चुका है। इससे इलाके में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना हैं कि वह कई बार राजनेता और निगम के अधिकारियों से शिकायत कर चुके है लेकिन उनकी समस्या सुनने को राजी नहीं है।
वर्जन-
गांव के सब्जी मंडी के निकट सड़के पर गड्ढे बन चुके है। उनसे कई वाहन चालक गिरकर क्षतिग्रस्त होकर चोटिल हो चुके है । वह निगम पार्षद से लेकर अधिकारियों को समस्या से अवगत कर चुके है लेकिन समस्या वैसी बनी हुई है। - विनोद गौड़, अध्यक्ष अजरौंदा विकास एवं अधिकार मंच
सड़कों पर गंदगी फैलने से वाहन से दूूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। अब तो निगम की लापरवाही से ऐसे माहौल में रहना ही सीखना पड़ेगा। - योगेश, स्थानीय निवासी
स्मार्ट सिटी के गांव की हाल बदतर है। ऐसे लगता है कि हम पुराने जमाने में रह रहे है। अब अधिकारी केवल हादसे का इंतजार कर रहे है। - विनोद सैनी, स्थानीय निवासी