संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-3 स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी विभागों में सीनियर रेजिडेंट के 25 पदों पर भर्ती के लिए 4 मई 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। एक साल के अनुबंध आधार पर होने वाली इस भर्ती में कुल 13 विभागों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित डॉक्टरों को प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम तीन साल तक सेवा विस्तार दिया जा सकता है।
इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को 4 मई को सुबह 9 से 10 बजे के बीच अकादमिक ब्लॉक स्थित फैकल्टी रीडिंग हॉल में रिपोर्ट करना होगा, जहां दस्तावेज जांच के बाद साक्षात्कार लिया जाएगा। अस्पताल के डीन डॉ. चव्हाण कालिदास दत्तात्रेय का कहना है कि रिक्त पदों पर लगातार नियुक्तियां की जा रही है। समय के अनुसार सुविधाओं में विस्तार के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।