फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जनकल्याण शिविर में एक छत के नीचे मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में फरीदाबाद तहसील परिसर में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशन में आयोजित शिविर की अध्यक्षता एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने की। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर आमजन को सरकारी योजनाओं, सेवाओं और जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने कहा कि जनकल्याण शिविरों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की जानकारी और परामर्श मिल जाता है, जिससे उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, पंचायती राज, बागवानी, बिजली तथा हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सहित कई विभागों ने भाग लिया। अधिकारियों ने किसानों, महिलाओं, विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी साझा की। शिविर में पहुंचे लोगों ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और अपनी समस्याओं व जिज्ञासाओं का समाधान कराया। प्रशासन ने दावा किया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सरकारी सेवाओं और योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें