फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: उद्योगपतियों ने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के साथ बिताया समय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। थैलेसीमिया से जूझ रहे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने और उन्हें समाज का अपनापन महसूस कराने के उद्देश्य से फरीदाबाद चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और स्लेज हैमर की ओर से रविवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेक्टर-86 स्थित स्लेज हैमर के मैदान में फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया से जुड़े बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


उनके लिए भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में उद्योगपतियों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बच्चों के साथ समय बिताकर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। चेंबर के प्रधान डॉ. एचके बत्रा और महासचिव रोहित रूंगटा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। पुलिस आयुक्त ने बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ समय बिताया। उन्होंने बच्चों के प्रति स्नेह जताते हुए दोबारा उनसे मिलने आने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें