फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अब गर्भवती महिलाओं को प्रसव से पहले ही तय होगा इलाज का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के छह स्वास्थ्य केंद्रों पर शुरू हुआ सुरक्षित जननी मां अभियान
विज्ञापन

हाई रिस्क गर्भावस्था की पहचान कर एफआरयू से जोड़ा जाएगा

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गर्भावस्था के दौरान गंभीर जटिलताओं की पहचान आखिरी समय पर होने से कई बार मां और बच्चे की जान जोखिम में पड़ जाती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने सुरक्षित जननी मां अभियान शुरू किया है। इसके तहत गर्भवती महिलाओं की जांच के साथ ही उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार प्रसव के लिए अस्पताल भी पहले से निर्धारित किया जाएगा।

खासतौर पर उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) से जोड़ा जाएगा, ताकि प्रसव के समय उन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों के चक्कर न लगाने पड़ें। सोमवार से शुरू हुए इस अभियान के तहत जिले के छह स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रतिदिन विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इनमें नागरिक अस्पताल, एफआरयू-1, एफआरयू-2, मेवला महाराजपुर, खेड़ी कलां और उपमंडलीय अस्पताल शामिल हैं। कैंप में स्त्री रोग विशेषज्ञ और एलएमओ गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच करेंगे। विभाग का लक्ष्य है कि प्रत्येक गर्भवती महिला की कम से कम एक बार विशेषज्ञ या एलएमओ से जांच जरूर हो।
विज्ञापन


जांच के साथ खानपान और आपातकालीन सुविधा की भी मिलेगी जानकारी

कैंप में गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, यूरिन शुगर, एल्बुमिन, एचबीएसएजी, एचआईवी, एचसीवी और ओजीटीटी टेस्ट किया जाएगा। जांच के आधार पर उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की पहचान कर महिलाओं का पंजीकरण, स्क्रीनिंग और उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें संतुलित खानपान, जरूरी दवाइयों और गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया जाएगा। आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने के लिए निशुल्क 112 एंबुलेंस सेवा की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन


राज्य मुख्यालय तक पहुंचेगी रोजाना की रिपोर्ट

अभियान के दौरान मिलने वाली जानकारी की रोजाना रिपोर्ट राज्य मुख्यालय भेजी जाएगी। वहीं, 104 हेल्पलाइन के माध्यम से गर्भवती महिलाओं से फीडबैक लेकर कैंप और स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी की जाएगी। विभाग का उद्देश्य समय रहते जटिलताओं का पता लगाकर रोकी जा सकने वाली मातृ मृत्यु को शून्य करना और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें