फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ओल्ड नगर निगम क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट से अवैध ढांचे हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर को अतिक्रमण मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को सेक्टर-16 और सेक्टर-18 में डॉ. भीमराव आंबेडकर मार्ग पर सड़क किनारे बने अवैध ढांचों पर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हटवा दिया। ये निर्माण फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट क्षेत्र पर बने हुए थे, जिससे स्थानीय लोगों की आवाजाही और हरियाली प्रभावित हो रही थी।
इस कार्रवाई का नेतृत्व नगर निगम ओल्ड फरीदाबाद के संयुक्त आयुक्त राजेश कुमार प्रजापति ने किया। उनके निर्देशन में एसडीओ हितेश दहिया तथा टीम के रवि कुमार, वीरपाल और अमित कुमार ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी और हथौड़े की मदद से इन अवैध संरचनाओं को हटाया। अभियान के दौरान पुलिस बल भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौजूद रहा।
विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त राजेश कुमार प्रजापति ने मौके पर ही आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए अन्य अवैध निर्माणों की भी पहचान की। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर के विकास में बाधा बनने वाले और सरकारी भूमि पर कब्जे के मामलों में बिल्कुल भी ढिलाई नहीं बरती जाएगी। आने वाले दिनों में इन चिन्हित अतिक्रमण पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ग्रीन बेल्ट और फुटपाथ आम जनता की सुविधा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए बनाए जाते हैं। इनका अवैध उपयोग किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए निगम का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें