फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंदावली गांव में अवैध कॉलोनी में हुई तोडफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिला नगर योजनाकार, एनफोर्समेंट एंड विजिलेंस की ओर से बुधवार को गांव खंदावली की राजस्व संपदा में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की गई। अवैध कॉलोनी करीब एक एकड़ पर विकसित की जा रही थी। तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान रोड नेटवर्क के अलावा पांच नींव और बाउंड्रीवाल व दो रिहायशी निर्माण को तोड़ा गया।
विज्ञापन

यह कार्रवाई शहरी क्षेत्र व नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम के तहत की गई है। तोड़फोड़ के दौरान जिला नगर योजनाकार राजेंद्र टी शर्मा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट थे। इसके अलावा थाना प्रभारी राजकुमार, जेई ओमप्रकाश व अमित मौजूद थे। राजेंद्र टी शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा की जा रही तोड़फोड़ में और सख्ती बरती जाएगी, ताकि अवैध कॉलोनी काटने से रोका जा सके। उन्होंने बताया कि अवैध कॉलोनियों में लोगों को जानकारी देने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाये जा चुके हैं। आम जनता ऐसी कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। कोई भी अवैध कॉलोनी/निर्माण करने से पहले सरकार से नियमानुसार अनुमति लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें