फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे कॉलेज में दाखिला नहीं कराया तो घर से निकली युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। महंगे कॉलेज में दाखिला नहीं दिलाने पर एक युवती इतनी नाराज हो गई कि घर छोड़कर चली गई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवती को पलवल से ढूंढ निकाला है।
विज्ञापन

28 जुलाई को सेक्टर-8 पुलिस चौकी में एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनकी बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। पुलिस टीम युवती को ढूंढते हुए ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी में युवती पलवल की तरफ जाने वाली गाड़ी में चढ़ती हुई दिखी। पुलिस टीम ने देखा कि युवती पलवल रेलवे स्टेशन में अकेले बैठी हुई थी। पुलिस टीम युवती को समझा-बुझाकर सेक्टर-7 थाना ले आई। युवती ने बताया वह फैशन डिजाइनिंग कोर्स करने के लिए दिल्ली के एक महंगे एकेडमी में दाखिला चाहती है। उनके परिजन इसके लिए मना कर रहे थे। इसलिए घर से नाराज होकर चली गई थी। लड़की के पिता ने बताया कि वे जिम प्रशिक्षक हैं। कुछ दिन पूर्व उनके ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन हुआ है। उसकी बेटी जिस एकेडमी में नामांकन करवाना चाहती है, उसकी फीस लाखों में है। उन्होंने बेटी से अगले वर्ष नामांकन करा देने की बात कही थी। थाना प्रभारी ने सभी कागजी प्रक्रिया पूरी कर युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें