फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी मांगे रिश्वत तो आयुक्त से करें शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पुलिस थाने या अन्य किसी भी सरकारी विभाग में रिश्वत के मामले पकड़वाने के लिए लोग सीधे पुलिस आयुक्त से शिकायत कर सकते हैं। इस बारे में मंगलवार को पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने संदेश जारी किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे भ्रष्ट कर्मचारियों के खिला सख्त कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जा सकेगा। इसके लिए आमजन पुलिस आयुक्त कार्यालय में आकर सीधे शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा पुलिस आयुक्त की मेल आईडी पर भी सूचना दी जा सकती है। शिकायत के तुरंत बाद एक टीम गठित कर कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा जाएगा और उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकारी कर्मचारी नागरिकों की सेवाओं के लिए नियुक्त किए गए हैं। उसके लिए सरकार वेतन देती है। किसी भी प्रकार के कार्य के लिए सरकारी फीस के अलावा किसी भी प्रकार का लाभ प्राप्त करना रिश्वत है। अरोड़ा ने कहा कि सभी कर्मचारी निस्वार्थ भाव से नागरिकों की मदद करें और कार्यों को समय पर निपटाकर उनकी समस्याओं का समाधान करें। भ्रष्टाचार के मामले में किसी भी प्रकार से लिप्त पाए जाने पर कर्मचारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें