फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गिरफ्तारी नहीं हुई तो फरीदाबाद के रोडवेज कर्मचारी करेंगे हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
डिपो को बंद करने की दी चेतावनी, बीच में नहीं उतारने पर आठ-गस लोगों को बुलाकर की मारपीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रोडवेज डिपो में तैनात परिचालक कृष्ण से हिसार के अग्रोहा में मारपीट से गुस्साए कर्मचारियों ने फरीदाबाद डिपो में नारे बाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि अगर मंगलवार की शाम तक पुलिस की ओर से आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो वह हड़ताल करेंगे।

प्रधान नरेश ने बताया कि फतेहाबाद डिपो के परिचालक के साथ हरिद्वार रोड पर अग्रोहा के स्थान पर 16 जून को कुछ अज्ञात बदमाशों ने लाठी डंडे से मारपीट की। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसी घटना के विरोध में फरीदाबाद डिपो की यूनियन सर्व कर्मचारी संघ और रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा महासंघ के सभी साथी पदाधिकारी ( सांझा मोर्चा फरीदाबाद डिपो) की ओर से मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि अगर मंगलवार की शाम तक आरोपियों का पकड़ नहीं जाता है तो वह सरकार और परिवहन मंत्री से कहना चाहते हैं कि वह डिपो को बंद कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या थी घटना
सोमवार रात को हरिद्वार से फतेहाबाद आ रही रोडवेज बस के परिचालक के साथ अग्रोहा मोड़ पर कुछ बदमाशों ने जमकर मारपीट की। बस में हिसार से एक व्यक्ति सवार हुआ था। उसने परिचालक को गांव ढंढूर के पास उतारने के लिए कहा। इस पर कंडक्टर ने कहा कि यहां कोई स्टैंड नहीं है। वह अग्रोहा की टिकट ले ले, वहां उतार देंगे। मगर उक्त व्यक्ति ने टिकट नहीं ली और अग्रोहा में 8-10 युवक बुला लिए। जैसे ही बस अग्रोहा बस स्टॉप पर पहुंची, तो वहां बस को रोककर परिचालक के साथ मारपीट की। परिचालक कृष्ण कंडू को बुरी तरह पीटा गया। उसे गंभीर हालत में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें