फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं चली जाऊंगी': पति ने होटल में बीवी को बॉयफ्रेंड संग पकड़ा, बीच सड़क पर जमकर हुआ हंगामा; आशिक फरार, VIDEO

Fri, 17 Jul 2026 08:13 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

Faridabad News: फरीदाबाद के एक होटल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विवाहित महिला अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ होटल में पकड़ी गई। महिला का पति अपनी मां और भाभी के साथ होटल पहुंचा। जिसके बाद होटल के बाहर सड़क पर काफी देर हंगामा होता रहा।
विज्ञापन
बॉयफ्रेंड के साथ पत्नी को पति ने पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सराय मार्केट स्थित एक होटल में उस समय हंगामा हो गया, जब एक विवाहित महिला अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ होटल पहुंची। सूचना मिलने पर महिला का पति अपनी मां और भाभी के साथ होटल पहुंच गया। इसके बाद होटल के बाहर सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा।

विज्ञापन




होटल में पति ने मां-भाभी संग पत्नी को पकड़ा
घटना का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, पुलिस के पास अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत नहीं पहुंची है। जानकारी के अनुसार, सराय कॉलोनी निवासी महिला बुधवार शाम अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ होटल पहुंची थी। इसकी भनक लगते ही उसका पति अपनी मां और भाभी के साथ होटल पहुंच गया। 
विज्ञापन


मौका देख आशिक हुआ फरार
आरोप है कि दोनों महिलाएं होटल के कमरे तक पहुंचीं और महिला व उसके साथ मौजूद युवक को बाहर ले आईं। होटल से बाहर निकलते ही महिला के साथ आया युवक मौके से भाग गया। इसके बाद महिला के परिजनों और उसके बीच सड़क पर कहासुनी होने लगी। 

रोते हुए पति से लिपटी पत्नी, बीच सड़क चला घंटों ड्रामा
वायरल वीडियो में महिला रोते हुए अपने पति की छाती से लिपटती दिखाई दे रही है। इस दौरान उसकी सास और जेठानी उसे पति से अलग करने का प्रयास करती हैं। महिला लगातार प्लीज छोड़ दो, मेरे हाथ छोड़ दो और मेरा मोबाइल वापस कर दो, मैं चली जाऊंगी कहते हुए नजर आ रही है।
विज्ञापन


हंगामा होता
बताया जा रहा है कि महिला का मोबाइल भी परिजनों ने अपने पास ले लिया था। हंगामे के दौरान होटल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में महिला की सास और जेठानी उसे वहां से अपने साथ ले गईं। वीडियो में महिला के कंधे पर बैग टंगा हुआ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें