उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और प्रदेश सरकार के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, नागरिक और अन्य आमंत्रित अतिथि भी भाग लेंगे। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने और आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम के सफल आयोजन के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि आयोजन को सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, बड़खल विधायक धनेश अदलखा, एनआईटी विधायक सतीश फागना, महापौर प्रवीण जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, बल्लभगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह, जिला परिषद चेयरमैन विजय लोहिया और पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। ब्यूरो