फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोप से आहत जेठ ने थाने के बाहर खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। छोटे भाई की पत्नी ने जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। इससे आहत होकर जेठ ने बल्लभगढ़ महिला थाने के बाहर जहर खा लिया। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आदर्श नगर थाना पुलिस ने छोटे भाई और उसकी पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृतक के परिवार में विवाद काफी दिनों से चल रहा है। बुधवार को मृतक की पत्नी ने पहले देवर के खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म का आरोप लगाया और शिकायत दी। इसके कुछ देर बाद छोटे भाई की पत्नी ने भी जेठ के खिलाफ महिला थाने में शिकायत देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इसके बाद मामले की सत्यता जानने के लिए बल्लभगढ़ महिला थाने के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को दोनों भाइयों और उनकी पत्नियों को थाने बुलाया। वहां पुलिस अधिकारियों के मौजूदगी में विवाद बढ़ गया। सभी एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। बात बढ़ती चली गई। इससे आहत जेठ ने थाने के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। उसे तुरंत नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में छोटे भाई व उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। आदर्श नगर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया जेठ ने बल्लभगढ़ महिला थाना के बाहर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें