फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एचटीईटी 30 और 31 जुलाई को, जिले में बनाए गए 41 परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) 2025 का आयोजन 30 और 31 जुलाई को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 41 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें 28 प्राइवेट स्कूल, 10 सरकारी स्कूल और 3 कॉलेज शामिल हैं।

एचटीईटी तीन स्तरों पर होगी जिसमें लेवल 1 (पीआरटी), लेवल 2 (टीजीटी) और लेवल 3 (पीजीटी)। लेवल 3 की परीक्षा 30 जुलाई को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद 31 जुलाई को दो शिफ्टों में परीक्षा कराई जाएगी। पहली शिफ्ट में लेवल 2 की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी जबकि दूसरी शिफ्ट में लेवल 1 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेवल 1 (पीआरटी) परीक्षा के लिए जिले में 23 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 6944 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। लेवल 2 (टीजीटी) परीक्षा के लिए सभी 41 केंद्रों पर 12349 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वहीं, लेवल 3 (पीजीटी) परीक्षा में 21 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6180 परीक्षार्थी भाग लेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि एचटीईटी का आयोजन 30 व 31 जुलाई को जिले के 41 केंद्रों पर किया जाएगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें